इम्तियाज और एकता कपूर मिलकर बनाएंगे हीर रांझा इम्तियाज और एकता कपूर मिलकर हीर रांझा बनाएंगे



– लैला मजनू के बाद फिर दोनों का साथ

– हीरो के तौर पर रोहित सराफ के तय होने की बात करें तो हीरोइन न्यूकमर होंगी

मुंबई: इम्तियाज अली और एकता कपूर ने मिलकर ‘हीर रांज़ा’ बनाने का ऐलान किया है। फिल्म ‘लैला मजनू’ के बाद यह उनका दूसरा सहयोग होगा। फिल्म का निर्देशन साजिद अली करेंगे।

‘लैला मजनू’ में अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी थे। अब चर्चा है कि ‘हीर रांज़ा’ में हीरो के तौर पर रोहित सराफ को तय कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि हीरोइन के तौर पर किसी न्यूकमर को मौका दिया जाएगा।

गौरतलब है कि फिल्म ‘लैला मजनू’ जब पहली बार रिलीज हुई थी तो उसे ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। लेकिन, बाद में अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी दोनों अपनी-अपनी तरह से लोकप्रिय हो गए। इस फिल्म के दोबारा रिलीज होने के बाद इसे काफी सफलता मिली.



Source link

Leave a Comment