सलीम खान स्वास्थ्य अपडेट: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा जारी हेल्थ अपडेट के मुताबिक, उन्हें ‘मिनिमल ब्रेन हैमरेज’ का पता चला है।
सलीम खान की हालत में सुधार, ऑपरेशन की जरूरत नहीं
हालांकि, राहत की बात यह है कि उनकी हालत में फिलहाल सर्जरी की जरूरत नहीं दिख रही है। बढ़ती उम्र के कारण रिकवरी थोड़ी धीमी है, लेकिन उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर ने कहा कि उनकी स्थिति को समझने के लिए ‘डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी’ (डीएसए) की गई है और अब उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
डॉक्टरों की टीम 24 घंटे कड़ी निगरानी कर रही है
सलीम खान को हाई ब्लड प्रेशर और ब्रेन हैमरेज की शिकायत के बाद पिछले 17 फरवरी को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रही है और हालत स्थिर होते ही उन्हें वेंटिलेटर से हटाने का फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मशहूर दिग्गज अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का कैंसर से निधन, सलमान की सुपरहिट फिल्म में किया था काम
इस मुश्किल घड़ी में सलमान खान, अरबाज खान, हेलेन और सलमा खान समेत पूरा परिवार और जावेद अख्तर जैसी हस्तियां अस्पताल पहुंचीं। फैंस भी सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
